देशवासियों से एकजुट रहने के लिए पीएम मोदी ने किया अपील,’मन की बात’ में कई विषयों पर की चर्चा
पीएम मोदी आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए लोगों से रूबरू हों रहे हैं। पीएम मोदी इस मौके पर देश के सामने अपने विचार रख रहे हैं। आज सुबह 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मार्च का महीना संकट भरा रहा है। हमें भरोसा था कि कोरोना संकट से निकलने के बाद दुनिया आगे बढ़ेगी लेकिन अब हमारे पड़ोस में एक माह से भीषण युद्ध चल रहा है। खाड़ी देशों में लाखों लोग रहते हैं। मैं गल्फ कंट्रीज का आभारी हूं कि वह लाखों भारतीयों को लगातार मदद दे रहे हैं। यह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का सोर्स है। भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है। यह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं सभी से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इससे बाहर निकलना है। जो भी लोग इसपर राजनीति कर रहे हैं, इसमें स्वार्थ्य भरी राजनीति करने का कोई स्थान नहीं है। देशवासी जागरूक रहें और अफवाहों के बहकावे में न आएं और सरकारी की एडवाइजरी पर भरोसा करके अपना कदम उठाएं। हम सब मिलकर इस कठिन हालात से बाहर निकल जाएंगे।ज्ञान भारतम सर्वे। इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद manuscripts यानी पांडुलिपियों के बारे में जानकारी जमा करना है। इस सर्वे से जुड़ने का एक माध्यम ज्ञान भारतम ऐप है। आपके पास अगर कोई manuscript है, पांडुलिपि है, या उसके बारे में जानकारी है तो उसकी फोटो ज्ञान भारतम ऐप पर जरूर साझा करें। अरूणाचल प्रदेश के नामसाई के चाओ नंतिसिन्ध लोकांग जी ने ताई लिपि में पांडुलिपियां साझा की हैं। अमृतसर के भाई अमित सिंह राणा ने गुरुमुखी लिपि में पांडुलिपि शेयर की हैं। यह हमारी महान सिख परंपरा और पंजाबी भाषा से जुड़ी लिपि है।भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुटती है, तो बड़ी मदद मिलती है। ‘मेरा युवा भारत’ इसमें बड़ी भूमिका निभा रहा है। ये संगठन युवाओं को अलग-अलग पॉजिटिव गतिविधियों से जोड़ रहा है। इनसे पता चलता है कि युवा साथी देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए कितना तत्पर हैं। युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर निबंध लिखे हैं और सुझाव दिए हैं। मैं उन सभी युवाओं की सराहना करता हूं जो अपने विचार साझा कर रहे हैं।क्रिकेट फैन्स के लिए यह महीना उत्साह से भर देने वाला था। भारत ने जब टी20 विश्व कप में जीत दर्ज की तो पूरा देश उत्साह से भर गया।

जम्मू कश्मीर की क्रिकेट टीम ने भी रण जी को अपने नाम कर लिया। इस टीम ने लंबे समय के बाद अपना पहला रण जी खिताब हासिल किया। टीम के कप्तान पारस डोगरा ने अद्भुत कौशल दिखाया। कश्मीर के युवा गेंदबाज आकिब की भी देश में चर्चा हो रही है, जिन्होंने रण जी में 60 विकेट लिए। जम्मू-कश्मीर के लोग इससे बहुत उत्साहित हैं। वहां के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और अधिक बढ़ गया है। आने वाले समय में यह स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने में सहायक होगा। फुटबॉल जैसे खेल भी यहां के युवाओं में काफी लोकप्रिय है। मैं अक्सर कहता हूं जो खेलेगा वह खिलेगा। हमारे देश के युवा उन खेलों को भी अपना रहे हैं जो पहले इतने लोकप्रिय नहीं थे। भारत की नारी शक्ति भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है।