Blog

बिहार दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने दी बधाई,विकास प्रदर्शनी सहित हो रहे है कई आयोजन

बिहार दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने दी बधाई,विकास प्रदर्शनी सहित हो रहे है कई आयोजन
  • PublishedMarch 22, 2026

बिहार दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सरकार की ओर से तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्ष बिहार दिवस समारोह का थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखा गया है, जिसके तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर विकास प्रदर्शनी तक कई आयोजन किए जा रहे हैं। इधर, बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस की बधाई दी। उन्होंने सोशल मिडिया पर लिखा कि बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं दी। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है।

मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहारवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और वर्तमान में राज्य अपने दृढ़ संकल्प के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने समृद्ध बिहार के निर्माण के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान किया और विश्वास जताया कि बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।बिहार दिवस के अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर सभी बिहारवासियों एवं बिहारवंशियों को बधाई और शुभकामनाएं। आइए, बिहार के गौरव को अक्षुण्ण रखते हुए इस राज्य एवं देश के समग्र विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें। राज्यपाल ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *