प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिकारियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भी पीएम मोदी के साथ नमो भारत में सफर किया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आज से 10-11 साल पहले मेरठ से दिल्ली की दूरी एक चुनौती होती थी, लोग दिल्ली दूर मानकर थक जाते थे लेकिन आज 12 लेन के एक्सप्रेस हाईवे के साथ दिल्ली से मेरठ जुड़ा है। आज प्रधानमंत्री ने जो नमो भारत रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का जो उपहार दिया है वह अपने आप में इस दूरी को और कम करने का काम कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “हमने दिल्ली में हुए ग्लोबल AI समिट के बड़े इवेंट को भी देखा। इस इवेंट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। उस समिट में सौ से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, और इसके ज़रिए, हम सभी ने ग्लोबल लीडर्स को हमारे प्रधानमंत्री के विज़न और ज़मीन पर उस विज़न को असरदार तरीके से लागू करने की तारीफ़ करते देखा। हम सभी ने देखा कि कैसे फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों ने AI समिट में डिजिटल इंडिया की सफलता के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने कुछ ऐसा बनाया है जो दुनिया का कोई दूसरा देश हासिल नहीं कर सका। 1.4 बिलियन लोगों के लिए एक डिजिटल पहचान, मतलब 140 मिलियन लोगों की डिजिटल पहचान।