Blog

PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-हम विकसित भारत का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं

PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-हम विकसित भारत का नया अध्याय शुरू कर रहे हैं
  • PublishedMarch 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर जेवर एयरपोर्ट के पहले फेस का उद्घाटन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ऐसे हर कदम उठा रही है जिससे किसानों पर कोई बोझ न पड़े. उन्होंने कहा कि भारत मिडिल ईस्ट संकट का मजबूती से सामना कर रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज जहां भी मेरी नजर जा रही है, मुझे सभी युवा नजर आ रहे हैं. क्योंकि युवाओं को पता है कि जो काम हो रहा है, वह भविष्य को नई दिशा और नई उड़ान देगा. आज हम ‘विकसित यूपी, विकसित भारत’ अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य भी बन गया है।PM मोदी ने कहा, “पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से युद्ध जारी है. कई देशों में खाने-पीने की चीज़ों, पेट्रोल, उर्वरक और अन्य जरूरी सामान की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं. हर देश इस संकट से निपटने की कोशिश कर रहा है।

हमारा भारत भी इस स्थिति से प्रभावित है. भारत बहुत सारा कच्चा तेल उन क्षेत्रों से आयात करता है, जो इस संघर्ष से प्रभावित हैं. इसलिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि इस संकट का बोझ आम जनता पर न पड़े.”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश अब सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाले राज्यों में से एक बन गया है. उन्होंने कहा कि आज उनके लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं. पहला, उन्हें इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला था और अब इसे उद्घाटन करने का भी सौभाग्य मिला है. दूसरा, जिस उत्तर प्रदेश ने उन्हें अपना प्रतिनिधि और सांसद बनाया, उसी उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम जुड़ गया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *