Blog

आज नाइजीरिया पहुंचे PM मोदी,राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने किया जोरदार स्वागत

आज नाइजीरिया पहुंचे PM मोदी,राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने किया जोरदार स्वागत
  • PublishedNovember 17, 2024

पीएम नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। यह 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र की पहली यात्रा है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू द्वारा आमंत्रित पीएम मोदी का अबुजा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा भारत और अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है। अबुजा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पीएम मोदी का नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने स्वागत किया। नाइजीरिया के संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नीसोम एज़ेनवो विके ने विश्वास और सद्भावना के संकेत के रूप में भारतीय प्रधान मंत्री को अबुजा की प्रतीकात्मक “शहर कीइस बीच, नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सदस्य भी पीएम मोदी गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे।

उन्होंने पीएम मोदी के पहुंचते ही भारतीय झंडे लहराए और जयकारे लगाए। विदेश मंत्रालय ने इस स्वागत समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह “नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।” विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र की ऐतिहासिक यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए कार्यक्रम के दृश्य भी साझा किए। कुंजी” भेंट की।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *