पीएम नरेंद्र मोदी को मखाने का बड़ा माला पहनाकर राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन के नेताओं ने उनका स्वागत किया। मंच पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, चिराग पासवान समेत कई वरीय नेता मौजूद हैं।केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बिहार में नहीं हो रहा है। पूरे देश के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। मैंने किसी नेता के स्वागत में पीएम मोदी के प्रति ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। मैंने पूरे जीवन में ऐसा उत्साह नहीं देखा है। यह तो केवल भागलपुर की जनता है। अगर पूरे बिहार की जनता यहां आती तो क्या होता। मोदी जी के आगमन पर बिहार में होली और दीवाली मनाई गई। पीएम मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना।

कांग्रेस ने कभी किसानों के खाते में पैसे नहीं डाला। आज पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे डाले। आज से छह साल पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसे डालना शुरू किया था। कांग्रेस और राजद के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज यूरिया की एक बोरी आपको 266 रुपये देने होते हैं। यह बोरी 1750 रुपये में आती है। 1484 रुपये पीएम मोदी सरकार की ओर से भरा जाता है। मखाना पैदा करने वालों के लिए पीएम मोदी सरकार ने मखाना विकास बोर्ड बना दिया है। अब मखाना के किसान भी खुशहाल होंगे।