Blog

त्रिवेणी संगम में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई आस्था की डुबकी,प्रवासी पक्षियों को भी खिलाया दाना

त्रिवेणी संगम में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई आस्था की डुबकी,प्रवासी पक्षियों को भी खिलाया दाना
  • PublishedFebruary 10, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 में पहुंची. उन्होंने यहां त्रिवेण संगम में डुबकी लगाई. इससे पहले, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया. महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. प्रयागराज में सभी सड़कें जाम हैं।अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।

वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया. नाव से संगम घाट जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी।नाव से घाट जाते समय राष्ट्रपति ने साइबेरियाई पक्षियों को दाना भी डाला. संगम में स्नान करने के उपरांत मुर्मू ने गंगा में नारियल और पुष्प अर्पित किए तथा सूर्यदेव को अर्घ्य दिया. डुबकी लगाने के दौरान राष्ट्रपति को सफेद रंग के सलवार-सूट पहने देखा गया. स्नान के बाद राष्ट्रपति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच, गंगा आरती तथा पूजा-अर्चना की।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *