Blog

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित,7 बजे से होगी ब्रॉडकास्टिंग

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी राष्ट्र को संबोधित,7 बजे से होगी ब्रॉडकास्टिंग
  • PublishedJanuary 25, 2026

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक स्टेटमेंट जारी करके यह जानकारी दी है। इस बयान में बताया गया कि यह स्पीच रविवार शाम 7 बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय चैनलों पर ब्रॉडकास्ट होगी। इसे दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी में और बाद में अंग्रेजी में ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित होने के बाद, उसे दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय चैनलों पर सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में भाषण को प्रसारित करेगा।इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर परेड 26 जनवरी को सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। जबकि इसकी लाइव ब्रॉडकास्टिंग सुबह 8 बजे से होने लगेगी। परेड शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल जाएंगे। वहां शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराएंगी। इसके बाद परेड शुरू होगी, जिसमें सेना की अलग-अलग टुकड़ियों, राज्यों और विभागों की झांकी शामिल होगी।कर्तव्य पथ पर झांकी निकलने के बाद वायुसेना का फ्लाई-पास्ट होगा, जिसमें इंडियन एयरफोर्स के फाइटर जेट आसमान में करतब दिखाएंगे। कड़ाके की ठंड के बावजूद कर्वव्य पथ पर सैकड़ों की संख्या में लोग गणतंत्र दिवस का पूरा कार्यक्रम देखने पहुंचेंगे।गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस पर इस बार हमारे मेहमान यूरोप से हैं। यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो लुईस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *