राबड़ी देवी ने बाकी सभी पुलिसकर्मियों को भेज दिया वापस,सुरक्षा घटाने पर लालू-राबड़ी हुए नाराज

बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व सीएम लालू यादव की सुरक्षा में कटौती करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. बिहार सरकार ने पहले राबड़ी देवी को पहले 10 सर्कुलर रोड खाली करने का नोटिस भेजा था अब उनकी सुरक्षा में भी कटौती कर दी है. पहले लालू और राबड़ी दोनों को Z+ सिक्यॉरिटी मिलती थी पर अब इसमें बदलाव कर दिया है. सरकार के इस कदम से पूर्व सीएम राबड़ी देवी काफी नाराज हैं और विरोधस्वरूप उन्होंने अपने आवास पर तैनात बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी वापस कर दिया है. सरकार के फैसले के बाद राबड़ी देवी ने खुद ही अपनी सुरक्षा वापस कर दी है. आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार को अपमानित कर रही सरकार. उन्होंने कहा कि आरजेडी के और नेता सुरक्षा वापस कर सकते हैं.

गौरतलब है कि 4 जून को लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती की गई थी. दोनों नेताओं की Z+ सुरक्षा हटाई गई थी. 1. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड.2. पटना जिला बल से 03 महिला अंगरक्षक (सादे लिवास में).3. पटना जिला बल से 03 अंगरक्षक (वर्दीधारी).4. HQRT से पायलट तथा बुलेट प्रूफ कार.5. पटना जिला बल से स्कार्ट तथा पायलट की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.लालू यादव की सुरक्षा व्यवस्थाविशेष सुरक्षा दल अधिनियम-2010 के प्रावधानानुसार लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा दी गई है.1. बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड.2. पटना जिला बल से 02 अंगरक्षक.3. HQRT से पायलट तथा बुलेट प्रूफ कार.4. पटना जिला बल से स्कार्ट तथा पायलट की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.

Exit mobile version