राहुल गांधी ने सरकार पर किया तीखा हमला,कहा-एकलव्य की तरह देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है सरकार

राहुल गांधी ने लोकसभा में सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा काटा गया उसी तरह से आज सरकार देश के युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने कहा कि आज भारत में एक वैचारिक लड़ाई चल रही है और विपक्ष की तरफ संविधान के विचारों के संरक्षक हैं। राहुल गांधी ने कहा कि द्रोणाचर्य और एकलव्य की गाथा का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे एकलव्य का अंगूठा काटा गया, उसी तरह सरकार पूरे देश आप पूरे देश का युवाओं का अंगूठा काट रही है। उन्होंने कहा, ‘‘जब आप एक उद्योगपति को धारावी परियोजना देते हो, बंदरगाह और हवाईअड्डे को देते हैं तो आप हिंदुस्तान का अंगूठा काटते हैं।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि विनायक दामोदर सावरकर ने संविधान के बारे में कहा था कि इसमें कुछ भी भारतीय नहीं है।

कांग्रेस नेता ने सत्तापक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जब आप संविधान की रक्षा की बात करते हैं तो आप सावरकर को कमतर और अपमानित करते हैं।’’राहुल गांधी ने 26 मिनिट का भाषण दिया। उन्होंने कहा कि 50% रिजर्वेशन की दीवार को हम तोड़ेंगे। जातीय जनगणना हम करके दिखाएंगे। आपको जो कहना है कहिए। राहुल ने कहा कि बीजेपी के लोग 24 घंटे संविधान पर हमला करते रहते हैं। इंडिया एलायंस की विचारधारा ऐसी है कि, हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करते हैं। उन्होंने सम्भल में पांच मौत का मामला उठाते हुए कहा कि जहां आप जाते हो नफरत फैलाते हो। राहुल ने कहा संविधान में कही नहीं लिखा कि मोनोपली होनी चाहिए, अग्निवीर होने चाहिए। उन्होंने कहा “कुछ दिन पहले मैं हाथरस गया था। हाथरस में चार साल पहले एक लड़की का बलात्कार होता है। मैं दो तीन दिन पहले उसके घर गया। जिन्होंने गैंग रेप किया वो बाहर घूम रहे हैं, अपराधी बाहर घूम रहे हैं। बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करने दिया और सीएम ने खुलकर इसपर झूठ बोला। यह संविधान में कहा लिखा है? यह आपकी किताब मनुस्मृति में लिखा है? संविधान में तो नहीं लिखा।

Exit mobile version