कांग्रेस नेताओं ने सत्ता में आने पर हिमंत बिश्व सरमा को जेल भेजने की बात कही है। इस पर उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीवअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका बाल बांका करने के लिए कांग्रेस नेताओं को नया जन्म लेना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने गौरव गोगोई को छोटा पप्पू करार दिया। असम सीएम से जब पूछा गया कि गौरव गोगोई ने उन्हें जेल भेजने की बात कही है तो उन्होंने कहा कि देखो, राहुल गांधी मतलब पप्पू है। गौरव गोगोई को लोग छोटा पप्पू मानते हैं। तो ये जो बोल रहा है हिमंत बिश्व शर्मा को अरेस्ट करेगा, इंदिरा गांधी को नया जन्म लेना पड़ेगा। राजीव गांधी को नया जन्म लेना पड़ेगा। राहुल को नया जन्म लेना पड़ेगा। इस जन्म में नहीं होगा। तो सात जन्म के बाद ही वो हिमंत बिश्व सरमा का बाल बांका कर पाएगा।राहुल गांधी के “हिमंत को जेल भेज देंगे” वाले बयान का जवाब देते हुए हिमंत बिश्व सरमा ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्हें (हिमंत को) गिरफ्तार करने के लिए गांधी परिवार को दोबारा जन्म लेना पड़ेगा।पूरा मामला असम विधानसभा चुनाव 2026 के कारण जारी तीखी राजनीतिक जंग का हिस्सा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के दौरे पर गुवाहाटी और अन्य जगहों पर रैलियों/बैठकों में हिमंत बिस्वा सरमा पर जोरदार हमला बोला था। राहुल ने हिमंत को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमंत, पीएम मोदी और अमित शाह मिलकर असम में “लैंड एटीएम” चला रहे हैं।यानी लोगों की जमीन छीनकर बड़े कार्पोरेट्स को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमंत परिवार समेत भ्रष्टाचार में इतना डूबे हैं कि लोग उन्हें जेल भेज देंगे। कांग्रेस सत्ता में आई तो हिमंत को जेल जाना तय है, मोदी-शाह भी नहीं बचा पाएंगे। राहुल ने हिमंत को राजा बनकर घूमने वाला नेता भी बताया था।हिमंत बिश्व सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल खुद नेशनल हेराल्ड मामले समेत कई केसों में जमानत पर बाहर हैं, फिर भी दूसरों को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। हिमंत सरमा पहले कांग्रेस में थे, बाद में बीजेपी में चले गए। इस वजह से राहुल उन्हें धोखा देने वाला मानते हैं। असम चुनाव नजदीक हैं। इसलिए दोनों तरफ से आक्रामक बयानबाजी बढ़ गई है। राहुल कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हिमंत बीजेपी की सरकार बचाने और विपक्ष को कमजोर दिखाने में लगे हैं। 2024-2025 में भी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा और अन्य मुद्दों पर दोनों के बीच जेल-गिरफ्तारी की धमकियां आ चुकी हैं। हिमंत पहले भी कह चुके हैं कि राहुल को बाद में गिरफ्तार करेंगे। गांधी को इसके लिए दोबारा जन्म लेना पड़ेगा। सात जन्म के बाद ही वह हिमंत का बाल बांका कर पाएंगे।