Blog

नीतीश कुमार को राजद ने बताया बेशर्म CM और जिंदा लाश,बोली JDU-तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न?

नीतीश कुमार को राजद ने बताया बेशर्म CM और जिंदा लाश,बोली JDU-तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न?
  • PublishedFebruary 12, 2026

जेडीयू और आरजेडी के बीच सोशल मीडिया पर सियासी लड़ाई शुरू हो गई है. सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से राबड़ी देवी को ‘लड़की’ कहे जाने के बाद आरजेडी के नेता गुस्से में हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने तक की मांग की जा चुकी है. मुख्यमंत्री के विरोध में तेजस्वी यादव से लेकर रोहिणी आचार्य तक ट्वीट (एक्स पर) कर चुकी हैं. अब जेडीयू और आरजेडी में भिड़ंत हो गई है.आरजेडी की ओर से किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम नहीं लिखा गया है लेकिन जेडीयू ने पलटवार जरूर किया है. दरअसल, आरजेडी के पोस्ट में लिखा गया है, “जिंदा लाश कुछ समय और अगर गद्दी पर बैठा रहा तो बिहार जिंदा मुर्दा हो जाएगा. #बेशर्म CM”‘इस पर जेडीयू की ओर से पलटवार करते हुए लिखा गया, “”खुद को गलाकर, बिहार में जान फूंक दिया, नर्क से निकाल, सपनों का बिहार रच दिया. काश ऐसा ‘लाश’ तुम्हारा बाप भी होता, कम से कम बिहार अपना अस्तित्व तो न खोता.

तुम्हारे मां-बाप तो जिंदा थे न? पर स्वार्थ की आग में उन्होंने बिहार जला दिया, खून चूसकर राज्य को जिंदा लाश बना दिया.”आरजेडी और जेडीयू के बीच जारी जंग में बीजेपी की प्रतिक्रिया आई है. बीजेपी ने जेडीयू का समर्थन किया है. बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी के पास न तो कोई मुद्दा बचा है और ना ही शालीन भाषा है. अगर इतनी ही ताकत है तो सदन में बहस करिए तर्क के साथ अपने शब्दों को रखिए. इस तरह की भाषा का प्रयोग करके बिहार की गरिमा को खराब मत करें.आरजेडी पर हमला करते हुए नीरज कुमार ने आगे कहा कि ये लोग सत्ता से बाहर हैं तो बिहार के विकास को गाली दे रहे हैं. बेशर्म तो यह लोग हैं. अपने 15 साल के शासन में बिहार को लूटने का काम किया और पूरे सरकारी तंत्र को अपनी निजी तंत्र के लिए उपयोग किया.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *