बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते RJD के लोग,लखीसराय में वोट देने से रोकने की कोशिश,बोले विजय सिन्हा

बिहार की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच लखीसराय में मतदाताओं को वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई है. बीजेपी का आरोप है कि महागठबंधन समर्थकों ने हमारे वोटर्स को वोट डालने से रोका है. एनडीए प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि आज भी आरजेडी के लोग बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते हैं. हालांकि एसपी ने बूथ कैप्चरिंग से इनकार किया है.लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की मानसिकता आज भी नहीं बदली है. यही वजह है कि लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस अराजकता के प्रतीक हैं और बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते लेकिन अब ये कोशिश कामयाब नहीं होगी।असल में लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत खुरयारी गांव में वोट डालने से रोकने की कोशिश की गई है. आरोप है कि महागठबंधन के समर्थकों ने एनडीए मतदाताओं को मतदान करने से रोका है. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने मामले को शांत कराया है. एसपी अजय कुमार ने बूथ कैप्चरिंग के आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से वोटिंग चल रही है।

Exit mobile version