Blog

RJD विधायक फैसल रहमान तेजस्वी के देंगे झटका,नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे

RJD विधायक फैसल रहमान तेजस्वी के देंगे झटका,नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे
  • PublishedApril 2, 2026

आरजेडी में अंदरूनी कलह और संभावित टूट की अटकलों के बीच पार्टी विधायक फैसल रहमान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। फैसल रहमान इस मुलाकात को सामान्य शिष्टाचार भेंट बता रहे हैं, लेकिन राजनीतिक जानकार इसे साधारण मुलाकात मानने को तैयार नहीं हैं। मौजूदा सियासी हालात को देखते हुए इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं, खासकर तब जब बिहार की राजनीति लगातार उठापटक के दौर से गुजर रही है।

इस मुलाकात के बाद पार्टी और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आरजेडी के भीतर सब कुछ ठीक है या फिर पार्टी किसी संभावित टूट की ओर बढ़ रही है।आरजेडी की ओर से इस मुलाकात पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पार्टी के नेता टूट की किसी भी आशंका को खारिज कर रहे हैं, लेकिन इस मुलाकात के बाद पार्टी के अंदरूनी असहजता से पूरी तरह इनकार भी नहीं कर पा रहे हैं।दूसरी तरफ बागी विधायक अपनी गतिविधियों से सियासी पारा जरूर चढ़ा रहे हैं. क्योंकि बिहार में अभी नई सरकार का गठन होने वाला है. कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा.बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है. इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं, सूची में बिहार राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राजद के विधायक फैसल रहमान को एक-एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *