सीएम पद से हटाए जाएंगे सम्राट चौधरी,प्रशांत किशोर का बड़ा दावा आया सामने

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम लोगों ने चुनाव आयोग के सामने बात रखी है. एसएसपी को हमने शिकायत की तो बताया गया कि बाहर से आये लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमारे पार्टी के 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया. तमाम लोग पटना शहर के रहने वाले थे.प्रशांत किशोर के अनुसार एक स्थानीय ललन जी ने कहा कि 2:00 बजे थानेदार हमारे घर पर पहुंचे. मुझे थाने जाने को कहा. आधी रात को मुझे गाड़ी में बिठा दिया गया. प्रशांत किशोर ने कहा कि ललन जी को हिरासत में लिया गया. चुनाव के एक घंटे पहले मतदान करने के लिए नहीं छोड़ा गया. एसएसपी को बताना चाहिए कि आप ने नवल बाबू को पकड़ा था।सीनियर पुलिस अधीक्षक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगे चल रहे थे. उनके इशारे पर काम कर रहे थे. उन्हें बताना चाहिए कि 54 लोगों को डिटेन किया गया, उसमें बीजेपी के कितने कार्यकर्ता थे. पीके ने चुनाव आयोग से मांग की है कि एसएसपी को मतगणना कार्य से अलग किया जाए. जकनपुर और बुद्धा कॉलोनी थाना के प्रभारी से कहना चाहूंगा कि उन्हें पुलिस अधीक्षक बचा नहीं सकते. अगर उन्होंने गलत किया है तो उनकी नौकरी जाएगी.

हम अंतिम दम तक लड़ेंगे.हमने जब भी पटना के डीएम और ऑब्जर्वर को फोन किया तो उन्होंने हर बार फोन उठाया, लेकिन पटना के एसएसपी ने एक बार भी फोन नहीं उठाया. मैं सीनियर पुलिस अधीक्षक महोदय से अनुरोध करना चाहूंगा कि अगर उन्हें राजनीति करनी है तो नौकरी छोड़कर राजनीति करें. 18 से ज्यादा स्थानीय लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस को यह बताना होगा कि आपने उन्हें गिरफ्तार क्यों किया था और क्यों छोड़ा गया.चुनाव परिणाम पर पीके ने कहा कि बीजेपी इतने वोटों से हारेगी कि आगे से यह नहीं कह पाएगी कि हम कुत्ता बिल्ली को भी टिकट दे देंगे तो वह चुनाव जीत जाएगा. भारतीय जनता पार्टी कल चुनाव हारेगी और सम्राट चौधरी के हटने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा.पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इन्होंने पटना में रहते हुए एक केस को भी सॉल्व नहीं किया. एक के बाद एक घटना हुई, लेकिन इनका परफॉर्मेंस जीरो रहा. लेकिन, चुनाव में जमकर राजनीति की. पीके ने कहा कि उन्हें पुलिस मुख्यालय के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि मतगणना कार्य में पुलिस अधीक्षक की कोई भूमिका नहीं रहेगी. पुलिस मुख्यालय की देखरेख में मतगणना का कार्य होगा.प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि पटना के एसएसपी और उनके अधिकारियों ने मतदाता को डराने धमकाने, जन सुराज के कैंडिडेट को गिरफ्तार करने और चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने का काम किया. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को इससे जुड़े सबूत जमा दे दिये हैं।

Exit mobile version