बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई हाथापाई,बांग्लादेश मामले में बंगाल में दिखा तनाव!

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक बंगाली हिंदू दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर और जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के विरोध पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन हा रहा है. बुधवार को हावड़ा में बांग्लादेशी युवक की हत्या के विरोध में पुलिस और भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई.परेशानी तब शुरू हुई जब पुलिस ने बीजेपी के एक जुलूस को हावड़ा ब्रिज तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया. जिसके बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गरमागरम बहस हुई.हावड़ा पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि, पुलिस किसी को भी विरोध के नाम पर आम जिंदगी में रुकावट डालने और आने-जाने वालों को परेशानी नहीं करने देगी. पुलिस का कहना है कि, परेशानी पैदा करने की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए कानून के मुताबिक काम किया जाएगा.जब पुलिस ने मार्च को आगे बढ़ने से रोका, तो प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और विरोध कर रहे भाजपा समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई.

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह हावड़ा ब्रिज की ओर मार्च किया. हालांकि, पुलिस ने उन्हें ब्रिज तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया.पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की थी. जब प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर नारे लगा रहे थे, तो पुलिस उन्हें हटाने के लिए आगे बढ़ी. पुलिस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए, जिससे सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शन हटाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी. 18 दिसंबर को, बांग्लादेश के मैमनसिंह के बालुका में कथित ईशनिंदा के आरोप में 25 साल के कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारी दीपू चंद्र दास की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शरीर में आग लगा दी.पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने यहां बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन तक मार्च करने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया, जिससे झड़प हो गई जिसमें कई लोग घायल हो गए.रैली सियालदह से शुरू हुई और पार्क सर्कस में बांग्लादेश डिप्टी हाई कमीशन के ऑफिस की ओर बढ़ रही थी, लेकिन पुलिस ने बेकबगान इलाके में उसे रोक दिया. जैसे ही उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस ने रैली करने वालों पर लाठीचार्ज कर दिया.

Exit mobile version