370 अंक उछला सेंसेक्स,शेयर बाजार में आज लौटी रौनक

बुधवार सुबह कारोबार शुरू होते ही बीएसई सेंसेक्स 372.49 अंक की बढ़त के साथ 74,291.25 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 90.95 अंक चढ़कर 23,333.05 अंक पर कारोबार करता दिखा।कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में कारोबार करते नजर आए। बीएसई सेंसेक्स 372.49 अंक (0.50%) बढ़कर 74,291.25 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 90.95 अंक (0.39%) चढ़कर 23,333.05 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।बुधवार सुबह बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल रहा। एनएसई पर करीब 1456 शेयरों में बढ़त, जबकि 823 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 143 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), ट्रेंट और नेस्ले इंडिया जैसे दिग्गज शेयरों में तेजी ने बाजार को मजबूती दी। हालांकि मेटल सेक्टर के कई शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार की तेजी कुछ सीमित रही।निफ्टी के टॉप गेनर्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, ट्रेंट, नेस्ले इंडिया और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि उपभोक्ता और एफएमसीजी सेक्टर में निवेशकों की रुचि बढ़ने से इन शेयरों को समर्थन मिला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में भी मजबूत खरीदारी के कारण बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव बना रहा।मेटल सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली।

बीएसई मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक फिसल गया। हिंदाल्को, हिंदुस्तान जिंक और नाल्को सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। हिंदाल्को के शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि हिंदुस्तान जिंक और नाल्को भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। इसके अलावा टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और सेल जैसे शेयरों पर भी दबाव बना रहा।निफ्टी के टॉप लूजर्स में हिंडाल्को, इन्फोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, श्रीराम फाइनेंस और टीएमपीवी शामिल रहे। आईटी और मेटल सेक्टर के कुछ शेयरों में मुनाफावसूली के कारण गिरावट देखने को मिली।कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक बाजार में सतर्क माहौल के कारण भारतीय रुपये की शुरुआत कमजोर रही। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 95.54 पर खुला। इसके अलावा, आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार मांग और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पैसा निकालने का भी रुपये पर दबाव पड़ा।

Exit mobile version