Blog

बिहार में भीषण ठंड जारी,कई जिलों में घना कोहरे और शीत लहर के लिए अलर्ट जारी

बिहार में भीषण ठंड जारी,कई जिलों में घना कोहरे और शीत लहर के लिए अलर्ट जारी
  • PublishedJanuary 12, 2026

बिहार में इन दिनों ठंड का सितम अपने चरम पर पहुंच गया है. सुबह के समय घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य के करीब पहुंच रही है, जबकि दिन में निकलने वाली हल्की धूप भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे पा रही. कई जिलों में लगातार शीत दिवस की स्थिति बनी हुई है, जिससे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे दर्ज किया जा रहा है.भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 जनवरी को भी उत्तरी बिहार के जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज जैसे जिलों में घने कोहरे के साथ-साथ सर्द हवाएं चल रही हैं. यहां सुबह के समय दृश्यता काफी कम होने से यातायात प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने लोगों से सेहत का विशेष ध्यान रखने की अपील की है.बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जैसे दक्षिण-पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. यहां बारिश या कोहरे की संभावना कम है, लेकिन गिरते तापमान से ठंड का एहसास बरकरार है. लोग घरों में ही रहकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं.पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जैसे दक्षिण-मध्य जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जैसे दक्षिण-पूर्वी जिलों में ठंड के साथ कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. यहां भी यातायात और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति कई जिलों में बनी रहेगी. सर्द हवाओं और गिरते तापमान से परेशानियां बढ़ेंगी. कुल मिलाकर 17 जनवरी से पहले ठंड से किसी तरह की राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं.मौसम विभाग ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, गरम पेय पदार्थ लेने और बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है. ठंड के इस दौर में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बहुत महत्वपूर्ण हैं.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *