पीएम मोदी ने कहा- आजादी के बाद कांग्रेस ने देश के करीब करीब हर राज्य में सरकारें बनाईं। आजादी के बाद जो भाव था, उसका उन्हें लाभ मिला, लेकिन जैसे-जैसे आजादी के आंदोलन के भाव से देशा आगे निकला, वैसे वैसे कांग्रेस जनता का भरोसा खोती चली गई। बीते दशकों में देश ने युवाओं की अनेक पीढियां जोड़ी हैं। लेकिन कांग्रेस घटती चली गई है। कांग्रेस देश की संवेदनाओं को नहीं समझ पाई । कांग्रेस महत्वकांक्षा की राजनीति को जानती ही नहीं है। भाजपा के लिए भारतीयता और भारत के भाव से बड़ा कुछ नहीं है। हमारे लिए भारत सबकुछ है और भारतीयता सबकुछ है। भाजपा सिर्फ राष्ट्रीय पार्टी है ऐसा नहीं है, यह क्षेत्रीय महत्वकांक्षा से राष्ट्रीय लक्ष्य पूरा करने वाली पार्टी है। इसलिए भाजपा देश की पसंद बन रही है और जनता जनार्दन का आशीर्वाद पा रही है। भाजपा परिवार की नहीं, जमीन से जुड़ी राजनीति कर रही है। आज पूर्वोत्तर भाजपा से जुड़ता है। आज पूरा आदिवासी अंचल भाजपा को प्रचंड जनादेश दे रहा है। मछुआरों–किसानों की पसंद भाजपा है। लोकतंत्र में जनता की आकांक्षा सर्वोपरि है। तमिलनाडु की जनता ने नया प्रयोग किया है। मैं यूडीएफ को भी बधाई देता हूं। मैं इन्हें विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार इनके विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।पीएम मोदी ने आगे कहा- विकसित भारत के निर्माण का एक और अहम स्तंभ भारत की नारी शक्ति है, नारी शक्ति हब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस नारी शक्ति को कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने रोकने का प्रयत्न किया है। इन दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित नहीं होने दिया। इसलिए मैंने कहा था कि इन दलों को आगे महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके को बहनों-बेटियों ने सजा दी है। केरल में लेफ्ट के 10 साल के कुशासन का फायदा कांग्रेस को जरूर मिला है, लेकिन मुझे विश्वास है कि केरल की बहनें भी अगले चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएंगी।