चढ़ावा चोरी को लेकर संसद भवन में सपा का प्रदर्शन,घिर गई मोदी सरकार

चढ़ावा चोरी को लेकर संसद भवन में समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन किया है। अखिलेश यादव, संसद भवन में दान पात्र लेकर पहुंचे। साथ ही, तमाम सपा सांसद ‘चढ़ावा चोर गद्दी छोड़’ के पोस्टर लेकर पहुंचे। संसद परिसर में सपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की।शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत ने कहा, “महाराष्ट्र में 2000 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। ये सरकार चाहें महाराष्ट्र में हो या देश में हो जहां भी भाजपा की सरकार है, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर कितनी गंभीर है इससे ये पता चलता है। महाराष्ट्र शिक्षा के मामले में अग्रिम राज्य रहा लेकिन आज 2000 स्कूल बंद हैं, ये महाराष्ट्र में हालात हैं। महाराष्ट्र का जो शिक्षा मंत्रालय है, वहां एक भी कागज चाहें वो स्कूल की मान्यता से जुड़ा हो या किसी अन्य बात से, पैसों के बिना शिक्षा मंत्रालय में आगे नहीं जाता। करोड़ों का घोटाला शिक्षा मंत्रालय में मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है। हर दिन महाराष्ट्र में पेपर लीक हो रहा है। NEET के गुनहगार, आधे से ज्यादा पुणे, लातूर और महाराष्ट्र से हैं और ये सभी लोग भाजपा के कार्यकर्ता हैं।”सपा अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “जिम्मेदारी आज की सरकार की है।

ये बात हम सदन में दोहरा चुके हैं। सबसे ज्यादा पेपर लीक भाजपा की सरकार में हुए हैं, आम जनता जानती है और इसी की वजह से दिल्ली में इतनी संख्या में युवा और नौजवान साथी एकत्रित हुए थे।” वहीं, ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पर अखिलेश यादव ने कहा, “बिल में संशोधन हुआ है। पहले जो कानून था, उसके तहत ही कितने लोगों को पकड़ा गया है? सरकार को बताना चाहिए कि कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। यदि सरकार के लोग इसमें खुद शामिल हैं तो आप सरकार से क्या उम्मीद करेंगे?”

Exit mobile version