1 जून से बसों में महिलाएं करेंगी फ्री में सफर,महिला सशक्तिकरण को बंगाल सरकार करेगी मजबूत

विधान सभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी सरकार ने पश्चिम बंगाल में 1 जून 2026 से पूरे राज्य में चलने वाली सभी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाली एक योजना शुरू की है. इस योजना का मकसद महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूत करना और परिवहन तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने का लक्ष्य है.21 मई को जारी हुई अधिसूचना के मुताबिक यह पहल अलग-अलग श्रेणियों की छोटी और लंबी दूरी की, दोनों तरह की सरकारी बस सेवाओं पर लागू होगी. महिला यात्रियों को BDO या SDO ऑफिस के जरिए आवेदन जमा करने के बाद, QR-कोड वाले स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे. इन कार्डों पर उनकी फोटो और जरूरी जानकारी लिखी होगी.अधिकारियों ने बताया कि ये स्मार्ट कार्ड कई तरह के पहचान पत्रों के आधार पर जारी किए जा सकते हैं. इनमें आधार कार्ड, वोटर ID, जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, PAN कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन से जुड़े दस्तावेज़, सरकारी कर्मचारियों के पहचान पत्र और शिक्षण संस्थानों के ID कार्ड भी शामिल हैं.पिछली ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में महिलाओं, किसानों, छात्रों और युवाओं के लिए कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं. इनमें कन्याश्री, लक्ष्मी भंडार, स्वास्थ्य साथी, कृषक बंधु, सबुज साथी और स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाएं काफी चर्चित रहीं. हाल ही में नई सरकार ने ‘अन्नपूर्णा योजना’ शुरू की है, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने 3 हजार की आर्थिक सहायता देने की ऐलान किया है. इसके अलावा महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, युवाओं के लिए रोजगार सहायता और किसानों के लिए वित्तीय मदद जैसी योजनाएं भी लागू की गई हैं.

राज्य सरकार की इन योजनाओं का खास मकसद सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक मजबूती है.दिल्ली — DTC और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा (Pink Ticket Scheme)पंजाब — सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रातमिलनाडु — साधारण सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफरकर्नाटक — ‘शक्ति योजना’ के तहत महिलाओं को फ्री बस यात्रातेलंगाना — ‘महालक्ष्मी योजना’ के तहत राज्य बसों में मुफ्त यात्राकेरल — कुछ श्रेणियों में महिलाओं को रियायत/मुफ्त सुविधामहाराष्ट्र — कई रूट्स पर महिलाओं को किराये में छूटहरियाणा — कुछ विशेष योजनाओं और वर्गों के लिए रियायतपश्चिम बंगाल — 1 जून 2026 से राज्य संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना लागू.

Exit mobile version