Blog

भाजपा के इस बड़े नेता के बयान से बढ़ी पार्टी में मुश्किलें,नितिन नवीन ने मांगा स्पष्टीकरण

भाजपा के इस बड़े नेता के बयान से बढ़ी पार्टी में मुश्किलें,नितिन नवीन ने मांगा स्पष्टीकरण
  • PublishedApril 3, 2026

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से एक कार्यक्रम पीएम मोदी की आलोचना के दौरान वहां मौजद भाजपा नेता से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर भाजपा के अंदर चर्चा तेज है।भाजपा नेतृत्व ने पूर्व सांसद संजीव बालियान से जवाब तलब किया है। मामला उत्तर प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने बालियान से पूछा है कि जब मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की जा रही थी, तब उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और बालियान को फोन कर स्पष्टीकरण मांगा गया। बंगाल: चुनाव आयोग ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले की जांच एनआईए को सौंपी, 17 लोग गिरफ्तारदरअसल, मेरठ में आयोजित एक जाट सम्मेलन में भगवंत मान ने महंगाई समेत कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने की बात करती है, लेकिन प्रधानमंत्री ने देश को ‘विश्व चेला’ बना दिया है।

इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया। रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम में मौजूद संजीव बालियान ने उस समय कोई विरोध नहीं जताया। इसी बात को लेकर पार्टी नेतृत्व नाराज बताया जा रहा है।हालांकि, संजीव बालियान ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने मंच से ही दो बार भगवंत मान की टिप्पणी का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम गैर-राजनीतिक था और इसमें सभी दलों के नेता मौजूद थे, इसलिए इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं होनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, उनके विरोध के बाद आयोजकों ने भी भगवंत मान को कार्यक्रम के उद्घाटन में शामिल नहीं होने दिया और वह वहां से चले गए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले पर मीडिया से भी बात की थी और उनकी प्रतिक्रिया स्थानीय अखबारों में प्रकाशित हुई हैफिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के अंदर चर्चा तेज है। पार्टी नेतृत्व यह साफ करना चाहता है कि उसके नेता सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के मामलों में कैसे प्रतिक्रिया दें, खासकर जब प्रधानमंत्री से जुड़ा मुद्दा हो।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *