Blog

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी,तेजस्वी ने कर दिया दावा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी,तेजस्वी ने कर दिया दावा
  • PublishedSeptember 21, 2025

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के सेंदुआरी में आयोजित सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अमित शाह बिहार में केवल धमकी देने आए थे. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जब लालू यादव किसी से नहीं डरे, तो उनका बेटा भी डरने वाला नहीं है.तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब धमकी और दहशत की राजनीति से नहीं डरती. उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर बार चुनाव से पहले जनता को बरगलाने आते हैं, लेकिन इस बार बिहार के लोग समझ चुके हैं कि कौन उनके हक की लड़ाई लड़ रहा है।तेजस्वी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह बिहार में चुना लगाने आए थे, लेकिन बिहार की मिट्टी इतनी मजबूत है कि यहां का नौजवान किसी के बहकावे में नहीं आएगा. उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ सपने दिखाने वालों की नहीं, काम करने वालों की जरूरत है।

तेजस्वी ने सभा में मौजूद भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन के पक्ष में लहर है. उन्होंने दावा किया कि अगर जनता ने उन्हें मौका दिया, तो वे डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे और राज्य में रोजगार का नया वातावरण तैयार करेंगे।सभा के दौरान तेजस्वी ने जनता से आह्वान किया कि वे ‘लालटेन’ पर वोट डालकर वोट चोरों को सत्ता से बाहर करें. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है, जबकि महागठबंधन रोजगार और विकास की गारंटी देता है. इसके साथ ही सभा में ‘जय बिहार’, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे भी गूंजे।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *