बिहार उपचुनाव में पिछड़ गई तेजस्वी की टीम,चार में से 3 सीटों पर आगे चल रही है NDA

बिहार विधानसभा उपचुनाव में जीत का सेहरा किस गठबंधन के सिर बंधेगा, इसका फैसला थोड़े देर में आज होगा।तरारी विधानसभा सीट पर दसवें राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें भी पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत हैं। वह 9778 वोटों से आगे चल रहे। उन्हें 75087 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 47299 वोट से आगे चल रहे। तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। रामगढ़ विधानसभा में पांचवे राउंड के रुझान आ गए हैं। इसमें पहले नंबर पर बसपा के सतीश यादव बने हुए हैं। इन्हें 31036 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक सिंह हैं। इन्हें 27923 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 17446 वोट मिले हैं।

चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 544 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी सतीश यादव 3113 वोट से आगे हैं। इमामगंज विधानसभा से आठवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 34117 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 30259 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 25123 वोट मिले हैं।

Exit mobile version