Blog

राजधानी दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान,गर्मी से झुलस गया कई राज्य

राजधानी दिल्ली में 42 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान,गर्मी से झुलस गया कई राज्य
  • PublishedMay 16, 2025

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो, इस मौसम के औसत तापमान से 1.7 डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने और हीट वेव (लू) चलने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वानुमान जताया कि अगले 6 दिनों में दिल्ली में भीषण गर्मी रहेगी और पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अप्रैल के महीने में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है।उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अगले कुछ दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। खास तौर पर प्रयागराज, झांसी, वाराणसी, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और हमीरपुर जैसे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में लू भी चलेगी। स्थानी मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की चेतावनी दी है। अगले कुछ दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। खास तौर पर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे जिलों में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट लागू है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *