राज्यसभा के पांचवें सीट पर होगी खेल, बिहार आ रहे है भाजपा के ये दो बड़े नेता
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिस पांचवीं सीट के लिए जोर-आजमाइश है, उस पर आरेजडी और बीजेपी के बीच लड़ाई है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग राज्यों के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देश पर पत्र जारी किया गया है. इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी की है.भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक बिहार में राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. विजय शर्मा और हर्ष मल्होत्रा को ये जिम्मेदारी मिली है।

दोनों नेता राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी की रणनीति, विधायकों के समन्वय और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे. विजय शर्मा छत्तीसगढ़ा के उप-मुख्यमंत्री हैं, जबकि हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय राज्यमंत्री हैं. इन दोनों पर बीजेपी के दोनों प्रत्याशी नितिन नबीन और शिवेश कुमार राम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. हालांकि नितिन नबीन की जीत सुनिश्चित है, असल चुनौती शिवेश राम के लिए है. उनको जीत के लिए 3 अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी।बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने दावा किया है कि पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है. उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी पांचों प्रत्याशी की जीत होगी, हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है. उन्होंने संकेत दिया कि महागठबंधन और विपक्ष के कई विधायक संपर्क में हैं. इसलिए कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी.राज्यसभा की 5 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी से नितिन नबीन और शिवेश राम हैं. जेडीयू से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर हैं, जबकि आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं. वहीं आरजेडी से अमरेंद्र धारी सिंह मैदान में हैं।