मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी की कोहरे का अलर्ट,सैकड़ों ट्रेन हुई लेट
कोहरे में आज उत्तर भारत के कई इलाकों में कर्फ्यू के हालात पैदा कर दिए. मौसम विभाग के अलर्ट के बीच सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही दिखे तो ट्रेनें रेंगती नजर आईं. दिल्ली एयरपोर्ट समेत जयपुर, लखनऊ और गोरखपुर एयरपोर्ट तक उड़ानों में देरी की खबरें हैं.दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 30 दिसंबर को घने कोहरे को लेकर जो ऑरेंज अलर्ट था, उसका असर हर तरफ दिखा.दिल्ली में 31 दिसंबर तक ऐसे ही हालात बने रहने के आसार हैं. जबकि 1 दिसंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. यूपी में भी नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी के दूसरे शहरों में घने कोहरे से सफेद धुंध की चादर ने आम जनजीवन ठप कर दिया. यूपी में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट है. साथ ही 30 से ज्यादा जिलों में नो विजिबिलिटी की चेतावनी भी दी गई है.

आज 30 दिसंबर 2025 की मौसम विभाग की ओर से जारी सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दक्षिणी नेपाल, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी झारखंड, पूर्वी ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दक्षिणी सिक्किम, असम, मेघालय, त्रिपुरा और बांग्लादेश घना कोहरा और बादलों की परत छाई हुई है. दृश्यता न के बराबर है. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरे का अलर्ट दियापूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2026 तक घने कोहरे का अलर्ट हैजम्मू और उत्तरी मध्य प्रदेश में 30 दिसंबर और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगाअरुणाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक और असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में 3 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट है. ओडिशा में 3 जनवरी तक और बंगाल में 31 दिसंबर से 3 जनवरी के दौरान घना कोहरारेलवे की ओर से कोहरे में देरी से चल रही ट्रेनों की पूरी लिस्ट जारी की गई है. इसमें राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं.दिल्ली, आगरा, लखनऊ, कानपुर समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर इन ट्रेनों को कोहरे की वजह से रोका गया है. ट्रेनों की ये लेटलतीफी 2-3 घंटों से लेकर 12 घंटों तक है.दिल्ली एयरपोर्ट ने भी हवाई यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है. उसने हवाई यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करके ही एयरपोर्ट आने की सलाह दी है.सुबह के वक्त कई फ्लाइटों की उड़ान में देरी हुई. हालांकि 8 बजे के बाद पालम में विजिबिलिटी 350 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर तक सुधरी.उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर तक कोल्ड डे से लेकर गंभीर शीत दिवस के हालात रहेंगे. यानी भयंकर सर्दी पड़ेगी.हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को और उत्तराखंड में 29 और 30 दिसंबर को को शीत लहर का अलर्ट है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिचमी मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी 30-31 दिसंबर तक शीत लहर के हालात रहने की बहुत अधिक संभावना है.