Blog

दूसरे चरण का प्रचार आज शाम हुआ खत्म,तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल

दूसरे चरण का प्रचार आज शाम हुआ खत्म,तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर उठाया सवाल
  • PublishedNovember 9, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान के लिए भी चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अब नेता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। यहां गुरुवार (6 नवंबर) को पहले चरण का मतदान हुआ था और मंगलवार (11 नवंबर) को दूसरे चरण का मतदान होगा। चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद एडीए की जीत का दावा किया। हालांकि, यह 14 नवंबर को साफ होगा कि बिहार में किस पार्टी की जीत हो रही है।राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा, “पहले चरण के चुनाव को लगभग तीन दिन हो गए हैं। तीन दिन बाद भी चुनाव आयोग ने अभी तक महिला और पुरुष मतदाताओं के मतदान प्रतिशत का खुलासा नहीं किया है। ये आंकड़े क्यों छिपाए जा रहे हैं? सड़कों पर वीवीपैट पर्चियां बिखरी पड़ी हैं। सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं।

चुनाव आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि ये आंकड़े क्यों नहीं बताए जा रहे हैं।”बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। अब सभी दलों के नेता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। इस बीच लजपा नेता चिराग पासवान ने एनडीए की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, “चुनाव प्रचार अच्छे से समाप्त हुआ है। NDA में काफी उत्साह है। मैं ये मान कर चल रहा हूं कि इस बार हम बड़ी जीत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। पांच दलों के इस गठबंधन में एकजुटता के साथ हम लोगों ने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए पूरे चुनाव प्रचार को पूरा किया। 14 तारीख को हम बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *