मेडिकल छात्रों का आज इंतजार हुआ खत्म,आ गया NEET UG 2025 का रिजल्ट
जिस घड़ी का देशभर के लाखों मेडिकल छात्रों को बेसब्री से इंतजार था, वह अब आ गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2025 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. इस बार परीक्षा में शामिल हुए करीब 21 लाख छात्रों के लिए यह एक बड़ा दिन है।परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. परिणाम केवल ऑनलाइन मोड में ही उपलब्ध होगा।इस साल NEET UG 2025 परीक्षा में रिकॉर्ड 20.7 से 21 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ और 3 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर 5 जून तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती थी.ऐसे करें अपना रिजल्ट चेकसबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.होमपेज पर “NEET UG 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें.
अब एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें.स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड और रैंक दिखाई देगा.रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट रखें.रिजल्ट के बाद क्या करना है?रिजल्ट घोषित होने के बाद अब काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत होगी. काउंसलिंग में उम्मीदवारों को उनकी रैंक, स्कोर और कैटेगरी के आधार पर MBBS, BDS या अन्य मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश मिलेगा. इसके लिए MCC (Medical Counselling Committee) जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा.स्कोर से क्या तय होगा?MBBS, BDS, BAMS, BHMS और BUMS जैसे कोर्स में एडमिशन.AIIMS, JIPMER जैसे टॉप मेडिकल संस्थानों में दाखिला.ऑल इंडिया कोटा और राज्य कोटा की मेरिट लिस्ट में शामिल होना.लॉगिन के लिए जरूरी जानकारियांएप्लिकेशन नंबरजन्मतिथिरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेलसिक्योरिटी पिन (कैप्चा कोड)