Blog

इन राज्यों ने अभी लगातार होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन राज्यों ने अभी लगातार होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • PublishedDecember 29, 2024

राजधानी में झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह से शुरु हुई बारिश शनिवार सुबह तक रुक-रुककर जारी रही। आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में बारिश का 101 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस दौरान कुल 41.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि 3 दिसंबर, 1923 को एक दिन में सबसे अधिक 75.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 1901 के बाद दूसरी बार है, जब दिसंबर माह में एक दिन में इतनी बारिश रिकॉर्ड की गई है। साथ ही, मौसम विभाग ने बताया कि इस बारिश ने दिसंबर 2024 को मासिक बारिश के मामले में 1901 में शुरू हुए रिकॉर्ड के बाद से पांचवां सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना बना दिया है।

यही नहीं, 2011 से यह पहली बार है कि जब इस माह छह दिन बारिश दर्ज की गई है।मौसम विभाग ने रविवार के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, सोमवार व मंगलवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट दिया है। ऐसे में अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा और अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। शाम व रात में स्मॉग के साथ हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। इससे ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शनिवार को आसमान में कोहरे के साथ स्मॉग की मोटी चादर लिपटी रही। हालांकि, अलग-अलग इलाकों में बारिश ट्रेस की गई। ऐसे में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यही नहीं, न्यूनतम तापमान आया नगर और रिज में 12 डिग्री, पालम में 11.8 और लोधी रोड में 12.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। लगातार बारिश से पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन को चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *