किन-किन नेता-अधिकारियों को लड़की सप्लाई होती थी?NEET छात्रा मामले पर पप्पू यादव का खुलासा

11 जनवरी 2026 को पटना में नीट छात्रा की मौत हुई थी. वह एक निजी अस्पताल में भर्ती थी. इस केस की जांच एसआईटी कर रही है लेकिन अब इसकी जांच सीबीआई करे इसके लिए नीतीश सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है. इस सिफारिश के बीच सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पप्पू यादव ने कई सवाल उठाए हैं.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पुलिस ने उनके सुशासन को डेंट किया है. बिहार की एजेंसियां पूरी तरह से फेल हो गईं. शुरू से जांच में लीपापोती की कोशिश की गई और असली अपराधियों को बचाने की कोशिश की गई. उन्होंने दावा किया कि ये रेप और हत्या का मामला है. पप्पू यादव ने विपक्षी सांसदों से अनुरोध करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को बचा लीजिए. उन्होंने कहा, “बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा परिवार से मिलने भी गए थे. मेरी फोन पर भी बात हुई है. वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. उनसे भी आग्रह करना चाहता हूं कि परिवार को बचा लीजिए.”

सांसद ने कहा कि घटना की सच्चाई सामने आनी चाहिए. जो गुनहगार हैं उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए मांग की कि शंभू गर्ल्स हॉस्टल की संचालिका नीलम अग्रवाल और हॉस्टल के बिल्डिंग मालिक मनीष रंजन किन-किन नेता-अधिकारियों को पैसा भेजते हैं, मनीष रंजन किन-किन नेता-अधिकारियों को लड़की सप्लाई करता है इसकी जांच होनी चाहिए.बता दें कि नीट छात्रा कांड में पुलिस के हाथ खाली हैं. पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है. पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप पर परिजन लगा रहे हैं. इसी बीच सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी गई है।

Exit mobile version