अमित शाह के सीमांचल दौरे का आज है दूसरा दिन,जानिए हाई-लेवल मीटिंग में कल क्या हुआ?
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे का आज दूसरा दिन है. इससे पहले बुधवार को अमित शाह ने किशनगंज में बड़ी बैठक की. यहां उन्होंने जिला परिषद सभागार में उच्च अधिकारियों के साथ लैंड पोर्ट और सीमा सुरक्षा पर बात की. दो घंटे तक चली बैठक में बिहार में अनाधिकृत तरीके से प्रवेश करने वाले घुसपैठियों पर प्रभावी रोक लगाने की कार्ययोजना बनाई गई. भारत-नेपाल बॉर्डर पर रक्सौल देश के 15 लैंड पोर्ट्स में से एक है।बिहार के किशनगंज जिला परिषद सभागार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बिहार में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) की एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की. बैठक में लैंड पोर्ट के कामकाज और प्रगति का आंकलन किया गया. करीब 2 घंटे तक चली बैठक में बिहार में अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले घुसपैठियों पर रोक लगाने पर चर्चा हुई।

किशनगंज के मेंची सभागार में आईटीबीपी डीजी, एसएसबी डीजी, डायरेक्टर आईबी और लैंड पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चर्चा हुआ. सूत्रों की माने तो बैठक में नेपाल और बांग्लादेश से सटी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय बदलाव पर भी बात हुई. इस दौरान इलाके (सीमांचल) के सड़क नेटवर्क और विकास योजनाओं को रिव्यू किया गया। सूत्रों की माने तो रिव्यू मीटिंग में जिला प्रशासन और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) के अधिकारियों से कई मुद्दों पर फीडबैक मांगा गया. सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इंटरनेशनल बॉर्डर पर मॉनिटरिंग सिस्टम को और बेहतर कैसे बनाया जाय. यहां आपको बता दें कि भारत-नेपाल बॉर्डर पर रक्सौल देश के 15 लैंड पोर्ट्स में से एक है।पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और भारत की इंटरनेशनल सीमाओं पर लैंड पोर्ट को विकसित और प्रबंधन करने के लिए ज़िम्मेदार है. ये पोर्ट पड़ोसी देशों के साथ ट्रेड और ट्रांज़िट को आसान बनाते हैं और रीजनल इकोनॉमिक इंटीग्रेशन और बॉर्डर मैनेजमेंट के लिए ज़रूरी माने जाते हैं।