राजधानी पटना से उत्तर बिहार जाना और आसान हो जाएगा. मई में कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा. अब गंगा नदी के उत्तरी छोर पर जुड़ने जा रहा है. कच्ची दरगाह से बिदुपुर सिक्स लेन गंगा ब्रिज पटना में राष्ट्रीय उच्च पथ 31 से हाजीपुर समस्तीपुर रोड से जुड़ जाएगा.यह ब्रिज उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ेगा. कुल 9.75 किलोमीटर लम्बा यह ब्रिज स्टेट ऑट आर्ट ब्रिज अब लगभग बनकर तैयार है. एप्रोच रोड के साथ इस परियोजना की कुल लम्बाई 19.5 किलोमीटर है. इस क्रम में अंतिम सेगमेंट की लॉन्चिंग की गयी.इस लॉन्चिंग को देखने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मुख्य महाप्रबंधक बबलू कुमार, और महाप्रबंधक आशुतोष कुमार सिंह के साथ कारपोरेशन के अन्य अभियंता उपस्थित थे.एक्स्ट्रा डॉज्ड केबल स्टैंड ब्रिज अभियांत्रिक की मिसाल है. ज्ञात हो पिछले वर्ष राघोपुर दियारा से पटना की सम्पर्कता इस पुल के द्वारा की जा चुकी है. पुल के अधिकांश पथांश पर कालीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है. अंतिम सेगमेंट के लॉन्चिंग के साथ पुल का निर्माण का मुख्य कार्य पूर्ण हो चुका है.इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कपिल ने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन के अभियंताओं और देवू लार्सन टुब्रो कंपनी के अधिकारियों को बधाई दी.

उन्होंने सफलतापूर्वक कार्य पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि मई 2026 के अंत तक ब्रिज पूरी तरह से आवागमन के लिए तैयार हो जाएगा. उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में यह ब्रिज नया अध्याय लिखेगा.कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन ब्रिज पर बिहार सरकार की 5000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है. इस पुल के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने एशियाई डेवलपमेंट बैंक से 3000 करोड़ का ऋण लिया था. पुल के निर्माण पर राज्य सरकार ने लगभग 2000 करोड़ का व्यय अपने संसाधन से किया है. 2015 में इस ब्रिज के निर्माण की शुरुआत हुई थी. इस पुल की चौड़ाई 32 मीटर है और इस पर वहां 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है.