बिहार विधानसभा चुनाव के के लिए मंगलवार को प्रचार थम जाएगा. इससे पहले सोमवार को मोकामा में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पटना पुलिस ने मामले में रोड शो के आयोजकों पर मामला दर्ज किया है. नेताओं द्वारा निकाली गई रैली में गाड़ियों का काफिला लंबा होने पर कार्रवाई की गई है.चर्चित मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है.पटना पुलिस के अनुसार, दोनों नेता केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मोकामा में रोड शो किया. इस दौरान प्रचार में अनुमति से ज्यादा गाड़ियों की संख्या 48 थी, जिसे चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया.पिछले दिनों दुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

फिलहाल वे पटना के बेऊर जेल में हैं. शनिवार 1 नवंबर की देर रात बाढ़ से अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई थी.मोकामा में ललन सिंह ने थामी प्रचार की कमान : अनंत सिंह के जेल जाने के बाद मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की कमान खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने थाम ली है. इसी क्रम में सोमवार को उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मोकामा में प्रचार कर रहे थे. जिसमें सिर्फ 10 गाड़ियों की इजाजत थी, लेकिन चुनाव आयोग ने पाया कि काफिले में अधिक गाड़ियां शामिल थी.मोकामा सीट पर 6 नवंबर को वोटिंग : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में 243 सीट पर वोटिंग होगी. पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.