सत्ता के सुरक्षित हस्तांतरण तक वेनेजुएला को ‘चलाएगा’ अमेरिका,ट्रंप का बड़ा ऐलान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है. इस सफलतापूर्वक बड़ी कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है. वेनेजुएला की राजधानी काराकस पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इस बात की जानकारी दी.ट्रंप के मुताबिक, यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था. इसकी पूरी डिटेल बाद में दी जाएंगी. उन्होंने आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक न्यूज कॉन्फ्रेंस होगी. खबर के मुताबिक, शनिवार सुबह कम से कम सात धमाके हुए और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हवाई जहाज वेनेजुएला की राजधानी में घुस आए. नेता निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिका पर महीनों तक चले दबाव अभियान के बाद आम लोगों और मिलिट्री ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने काराकास में धमाकों से पहले चल रही मिलिट्री एक्टिविटी की वजह से वेनेजुएला के एयरस्पेस में अमेरिकी कमर्शियल फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह सफल ऑपरेशन उन सभी के लिए एक चेतावनी होनी चाहिए जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाएंगे या अमेरिकी लोगों की जान को खतरे में डालेंगे. सबसे जरूरी बात यह है कि वेनेजुएला के सभी तेल पर बैन पूरी तरह से लागू है…

वेनेजुएला के सभी राजनीतिक और मिलिट्री लोगों को यह समझना चाहिए कि जो मादुरो के साथ हुआ, वह उनके साथ भी हो सकता है. अगर वे इंसाफ नहीं करेंगे, और अपने लोगों के साथ भी ठीक नहीं रहेंगे तो यह उनके साथ भी होगा. तानाशाह और आतंकवादी मादुरो आखिरकार वेनेजुएला से चला गया है. लोग आजाद हैं. वे फिर से आजाद हैं.”राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया कि जब तक सत्ता का “सुरक्षित हस्तांतरण” नहीं हो जाता, तब तक अमेरिका वेनेजुएला को चलाएगा. उन्होंने कहा, “हम देश तब तक चलाएंगे जब तक हम एक सुरक्षित और सही बदलाव नहीं कर लेते. इसलिए हम किसी और को इनमें शामिल नहीं होना चाहते, और हमारी स्थिति वही है जो पिछले कई वर्षों से थी…हम वेनेजुएला के महान लोगों के लिए शांति, आजादी और न्याय चाहते हैं…”ट्रंप ने कहा, “दुनिया का कोई भी देश वो हासिल नहीं कर सकता जो अमेरिका ने कल या सच कहूं तो, बहुत कम समय में हासिल किया. वेनेजुएला की सारी सैन्य क्षमताएं बेकार हो गईं क्योंकि हमारी सेना के जवानों ने, US लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर, आधी रात में मादुरो को सफलतापूर्वक पकड़ लिया. अंधेरा था, और यह जानलेवा था, लेकिन उन्हें उनकी पत्नी, सिलिया फ्लोरेस के साथ पकड़ लिया गया, दोनों अब अमेरिकी कानून के अनुसार ट्रायल का सामना कर रहे हैं. मादुरो और फ्लोरेस पर न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में आरोप तय किए गए हैं।

Exit mobile version