US विदेश मंत्री ने PM मोदी से की मुलाकात,भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने पर हुई विस्तृत चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर हैं. उन्होंने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. इस दौरान मार्को रुबियो ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है.रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि यह बैठक काफी सकारात्मक और उपयोगी रही. दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई. अमेरिका ने साफ तौर पर भारत को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक अहम रणनीतिक साझेदार बताया है. दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला और उभरती टेक्नोलॉजी क्षेत्र में तालमेल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच बढ़ता सहयोग न सिर्फ दोनों देशों को मजबूत करेगा, बल्कि एक मुक्त और खुला इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होगा.प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के बाद X पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच निरंतर प्रगति पर विस्तार से बातचीत हुई. इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक शांति व सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि भारत और अमेरिका वैश्विक हितों को ध्यान में रखते हुए आपसी सहयोग को आगे बढ़ाते रहेंगे.

दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को भविष्य में और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का स्वागत करते हुए इस रिश्ते को वैश्विक स्थिरता और विकास के लिए अहम बताया.23 मई:- 2026सुबह 7:05 बजे कलकत्ता आगमनमिशनरीज़ ऑफ़ चैरिटीदोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थानदोपहर 2:30 से 4 बजे तक – अमेरिकी दूतावास का कार्यक्रमशाम 4 बजे – अमेरिकी दूतावास में रेड कार्पेट24 मई:- सुबह 11:30 बजे से – जयशंकर/रुबियो वार्ताशाम 6 से 9 बजे तक – भारत मंडपम में 250वीं वर्षगांठ का स्वागत समारोह25 मई:- पहला भाग संभवतः आगरा मेंदोपहर 2 बजे जयपुर आगमनदोपहर 3 से 4:15 बजे तक आमेर किलाशाम 4:45 बजे – रामबाग होटल26 मई:- सुबह 6:15 बजे – दिल्ली के लिए प्रस्थानसुबह 9:30 बजे – क्वाड शिखर सम्मेलनसुबह 11:00 बजे – क्वाड में प्रेस कॉन्फ्रेंस

Exit mobile version