बिहार में दूसरे चरण के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मॉक पोल के बाद मतदान प्रकिया शुरू कर दी गई। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इनमें 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंड हैं। वहीं तीन करोड़ 70 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। एक करोड़ 95 लाख पुरुष वोटर हैं। एक करोड़ 74 लाख महिला वोटर हैं। चार लाख चार हजार दिव्यांग वोटर हैं। 63373 सर्विस वोटर हैं। 943 थर्ड जेंडर हैं। 43 एनआरआई हैं। वहीं 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है। पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अपनी पत्नी रेणु हुसैन के साथ सुपौल जिला मुख्यालय स्थित बूथ संख्या 190 पर मतदान किया। शाहनवाज के साथ शादी के बाद रेणु हुसैन ने पहली बार बिहार में मतदान किया। पूर्व मंत्री ने आम लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग विकास का साथ देंगे।

जंगलराज नहीं आने देंगे। सीतामढ़ी के बूथ संख्या 168, 169, 293, 233, किशनगंज के बूथ संख्या 325, 326, पूर्णिया के बूथ संख्या 89, अरवल के बूथ संख्या 306, मोतिहारी के बूथ संख्या 246, 340, 110, 111, 109 पर EVM खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया में देरी हुई। अब इन बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है।