बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। गुरुवार को राज्य की 121 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं, 122 सीटों पर चुनाव का आयोजन 11 नवंबर को होगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य में आज बंपर वोटिंग हुई है। बिहार चुनाव में पहले चरण में धुआंधार वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक 60.13% मतदान हुआ है। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 60 फीसदी तो पटना में सबसे कम 49 फीसदी मतदान हुआ है।वहीं मनेर विधानसभा क्षेत्र के महीनावा बूथ संख्या 79 पर अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे RJD विधायक ने मतदान केंद्र के मुख्य द्वार पर पर्चा जांच कर रहे एक सुरक्षाकर्मी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जमकर बरस गए।

विधायक भाई वीरेंद्र यही नहीं रुक सुरक्षा कर्मी को देख लेने तक की धमकी दे डाली। भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की लहर है जनता सरकार बदलने के लिए तैयार है महागठबंधन की सरकार बनेगी। वहीं, प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन को पर्ची चेक करने का अधिकार नहीं है लेकिन हमारे वोटरों का पर्ची चेक कर रोक रहा है।