Blog

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर चला वाटर केनन,पटना की सड़कों पर आज जमकर हुआ हंगाम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर चला वाटर केनन,पटना की सड़कों पर आज जमकर हुआ हंगाम
  • PublishedApril 11, 2025

राहुल गांधी के पटना से जाने के दो दिन बाद कांग्रेस राजधानी में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ। कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में निकले, लेकिन उनके वहां से निकलते ही पुलिस ने उनको राजापुल के पास ही रोक दिया। कन्हैया कुमार आज सदाकत आश्रम से निकलने के बाद अपनी यात्रा के दौरान सीएम हाउस तक जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। यात्रा में शामिल लोगों पर वाटर केनन भी चलाया गया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

इधर, प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता बेराजगारी और गरीबी से त्रस्त है। मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से पदायात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के लिए निकाली गई थी। इसमें लाखों लोग जुड़ गए। यह यात्रा अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही है। लोगों में आक्रोश है। उनके अंदर मौजूदा सरकार के खिलाफ निराशा है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *