Blog

चुनाव प्रचार का आज है आखिरी दिन,अंतिम तैयारी में जुटी सभी पार्टियां

चुनाव प्रचार का आज है आखिरी दिन,अंतिम तैयारी में जुटी सभी पार्टियां
  • PublishedNovember 9, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। यहां गुरुवार को पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इसके बाद अब सभी दलों का पूरा जोर दूसरे चरण के लिए है। दूसरे चरण के मतदान के लिए भी आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। ऐसे में सभी दलों के नेता आज चुनाव प्रचार में जान झोंकने को तैयार हैं। इस पूरे चुनाव प्रचार के बीच कहां-क्या हो रहा है, ये जानने के लिए यहां जुड़े रहें।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “14 नवंबर को राहुल गांधी को बिजली का झटका लगेगा। राहुल गांधी ने वस्तुतः बिहार के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का चयन किया था, और इस बार, यहां की जनता उन्हें इटली वापस भेज देगी। खड़गे जी जनता की नब्ज नहीं समझ पा रहे हैं। आज के बदलाव ने महागठबंधन को नकार दिया है। महिलाओं और यहां की जनता ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा जताया है। यह बदलाव है। उन्होंने महागठबंधन की सत्ता और जंगल राज को नकार दिया है।”

विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी ने कहा, “युवा बदलाव चाहते हैं। सभी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोग महागठबंधन का समर्थन कर रहे हैं। हम पहले चरण में 80 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे। बिहार में बदलाव की लहर है। निश्चित रूप से बदलाव होगा।”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *