Blog

शेयर बाजार में मची हाहाकार,अभी नहीं करें इन्वेस्ट!लगातार जारी है गिरावट

शेयर बाजार में मची हाहाकार,अभी नहीं करें इन्वेस्ट!लगातार जारी है गिरावट
  • PublishedSeptember 28, 2026

घरेलू शेयर बाजार ने लाल निशान में हफ्ते की शुरुआत की। सोमवार को सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला। जबकि, निफ्टी 50 ने 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग शुरू की। हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में कुछ चुनिंदा आईटी कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर खुले। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल के शेयर गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 160.91 अंकों (0.22%) की गिरावट के साथ 73,734.83 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 75.60 अंकों (0.33 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 23,064.90 अंकों पर खुला। बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार बंद किया था।सोमवार को सेंसेक्स की 30 में से महज 2 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 28 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 46 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

जबकि, देश की प्रमुख एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.12 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया। टीसीएस के अलावा, टेक महिंद्रा के शेयरों ने आज 0.03 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ कारोबार शुरू किया। इनके अलावा, सेंसेक्स के बाकी सभी शेयर लाल निशान में खुले।सोमवार को सेंसेक्स के बाकी शेयरों में एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.98 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.94 प्रतिशत, टाइटन 0.89 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.88 प्रतिशत, एलएंडटी 0.88 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.84 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.83 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.78 प्रतिशत, इंडिगो 0.78 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.78 प्रतिशत, ट्रेंट 0.71 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.70 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.67 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.67 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, बीईएल 0.59 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.46 प्रतिशत, एसबीआई 0.45 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.36 प्रतिशत, आईटीसी 0.32 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.20 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.11 प्रतिशत, सन फार्मा 0.08 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.08 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *