चुनावी रिजल्ट से पहले ही तेजप्रताप यादव ने कर दिया क्लियर,मैं जीत रहा हूं
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर 14 नवंबर को नतीजे आएंगे लेकिन उससे ही सभी दलों की ओर से जीत के दावे तेज हो गए हैं. जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने भी अपनी जीत का दावा किया है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह महुआ सीट से चुनाव जीत रहे हैं, इसमें कहीं कोई संशय नहीं है।वहीं, एग्जिट पोल के अनुमान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता. उन्होंने कहा कि हम नहीं कह सकते कि 14 नवंबर को क्या होगा. देखते हैं क्या होता है. लेकिन वह महुआ से चुनाव जीत रहे हैं.पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव इस बार अपनी पार्टी (जनशक्ति जनता दल) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के कैंडिडेट मुकेश कुमार रोशन से है. वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है.

इसके अलावे जन सुराज पार्टी से इंद्रजीत प्रधान और बहुजन समाज पार्टी से रिमझिम देवी मैदान में हैं।2020 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के मुकेश कुमार रोशन को जीत मिली थी. वहीं 2015 में आरजेडी के तेजप्रताप यादव जीते थे. हालांकि 2020 में तेजप्रताप ने महुआ की बजाय समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट के लिए 6 नवंबर को वोट डाले गए थे. पहले फेज के तहत 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ था. वहीं, दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोटिंह हुई है. 14 नवंबर को सभी 243 सीटों पर मतों की गिनती होगी।