Blog

झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी है मोदी सरकार,लालू की बेटी का BJP पर बड़ा हमला

झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी है मोदी सरकार,लालू की बेटी का BJP पर बड़ा हमला
  • PublishedMarch 14, 2026

देशभर में एलपीजी संकट को लेकर मचे हाहाकार के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सीधे पीएम मोदी से सवाल किया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब प्रधानमंत्री, उनके साथ-साथ केंद्र सरकार के दर्जनों मंत्री और पूरी सरकारी मशीनरी एक सुर में कई बार यह कह चुकी है कि “किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है और संकट की बात विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है”, तो अब किस संकट की बात की जा रही है, प्रधानमंत्री जी?रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के विरोधाभासी वक्तव्य से ऐसा प्रतीत होता है कि वे “स्टेट ऑफ डिलीरियम (प्रलाप की अवस्था)” यानी ऐसी मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं, जिसमें किसी विषय पर सोचने, ध्यान केंद्रित करने, बोलने और उसे समझने में भारी भ्रम और बेचैनी की समस्या होती है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी के कारण पूरे देश में हाहाकार है।

मगर अफ़सोस है कि जिनके हाथों में देश की कमान है। उनका सिर्फ झूठ बोलने से सरोकार है।एक दिन पहले रोहिणी ने पीएम मोदी और एलपीजी गैस सिलिंडर की तस्वीर साधा करते हुए लिखा था कि देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है। यह वो कड़वी सच्चाई है, जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार, भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है। मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ही रही है कि हरेक उस कड़वे सच से, जिससे मोदी जी, भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है, उसे अफवाह बता कर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *