Blog

बंगाल में 3 बजे तक हुआ 78.68% मतदान,नॉर्थ 24 परगना में आपस में भीड़ गए BJP-TMC कार्यकर्ता

बंगाल में 3 बजे तक हुआ 78.68% मतदान,नॉर्थ 24 परगना में आपस में भीड़ गए BJP-TMC कार्यकर्ता
  • PublishedApril 29, 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम फेज में जारी मतदान के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोपहर 3:00 बजे तक राज्य में कुल 78.68% वोट दर्ज किए जा चुके हैं।कोलकाता के एंटाली विधानसभा सीट पर बवाल की खबर है। यहां बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने टीएमसी के पोलिंग एजेंट्स को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। प्रियंका ने बूथ के अंदर बैठे टीएमसी के एजेंट्स को बाहर निकाल दिया जिसके बाद माहौल खराब हो गया। टीएमसी की महिला सपोर्टर प्रियंका टिबरेवाल से बहस करने लगीं, सेंट्रल फोर्सेज़ के जवानों के सामने ही दोनों में तू तू मैं मैं होने लगी। प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि बूथ के अंदर पोलिंग एजेंट्स नहीं बैठक सकते जिसका टीएमसी के सपोर्टर्स ने विरोध करना शुरू कर दिया।

साउथ 24 परगना जिले की फलता सीट पर दोबारा वोटिंग कराई जा सकती है। यहां बीजेपी ने वोटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया है जिसके बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर गड़बड़ी हुई है तो वहां रीपोलिंग कराई जाएगी। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए अमित मालवीय ने दावा किया कि फलता सीट के कई पोलिंग बूथों पर EVM में बीजेपी के चुनाव चिह्न के बटन के आगे टेप लगाया है ताकि वोटर बीजेपी को वोट ना दे सकें। बीजेपी ने इसे डायमंड हार्बर मॉडल” करार दिया। अब चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर आरोप सही साबित हुए तो उस बूथ पर दोबारा वोटिंग कराई जाएगी।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *