Blog

राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुआ बड़ा एक्शन,हटाए गए 40 कर्मचारी

राम मंदिर चढ़ावा मामले में हुआ बड़ा एक्शन,हटाए गए 40 कर्मचारी
  • PublishedJune 22, 2026

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को गिनती के काम से हटा दिया गया. यहां पर बैंक -ट्रस्ट की ओर से नए गणनाकर्मियों को लगाया गया है. राम मंदिर चढ़ावा में मिली धनराशि और आभूषण गणना निगरानी भी गई. 6 दिन की जांच के बाद लखनऊ लौटी एसआईटी की टीम आज प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप सकती है. इसके बाद मामले में आगे कार्रवाई शुरू होगी.उत्तर प्रदेश सरकार की बनाई तीन सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) दान के रिकॉर्ड, CCTV फुटेज, कैश गिनने के तरीकों और गहनों व दूसरे कीमती सामान से जुड़े दावों का जांच किया. ट्रस्ट से जुड़े लोगों, पुजारियों, बैंक अधिकारियों और कैश संभालने वाले कर्मचारियों समेत 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई.SIT ने जांच के दायरे में आए लोगों को निर्देश दिया है कि जांच पूरी होने तक वे अयोध्या न छोड़ें. ट्रस्ट के एक अधिकारी ने कहा, “जिन लोगों से SIT पहले ही पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक शहर न छोड़ने के लिए कहा गया है.”

सूत्रों के अनुसार, जांच से जुड़े ट्रस्ट के अधिकारियों और दूसरे लोगों से पूछताछ सहित जांच के रोजाना के रिकॉर्ड डिजिटल रूप में रखा गया है. SIT की जांच केवल फंड की हेराफेरी तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग चरणों में की गई खरीदारी और मंदिर के लिए निर्माण सामग्री की खरीद की जांच भी शामिल थी.SIT ने रामशंकर यादव उर्फ ​​टिन्नू से लगातार पूछताछ की. इन्हें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का पुराना सहयोगी बताया जाता है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, टीम ने उनके करीबी सहयोगियों, रिश्तेदारों और उनकी संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई.सूत्रों के मुताबिक, बड़ी हेराफेरी 2025 की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान हुई थी, जब दो महीने तक रोजाना लगभग 10 लाख श्रद्धालु मंदिर आते थे और दान-पात्र सिर्फ दो घंटे में ही नोटों से भर जाते थे.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *