Blog

शिंदे गुट में उद्धव के 6 बागी सांसद आज हो गए शामिल,NDA हुआ और भी मजबूत

शिंदे गुट में उद्धव के 6 बागी सांसद आज हो गए शामिल,NDA हुआ और भी मजबूत
  • PublishedJune 22, 2026

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को सोमवार को बड़ा झटका लगा. छह सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापूराव पाटिल अष्टीकर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गये.शिवसेना (UBT) के सांसदों को शिंदे कैंप में लाने को ऑपरेशन टाइगर कहा गया.लोकसभा में शिंदे की शिवसेना की ताकत अब सात से बढ़कर 13 हो गई है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की संख्या घटकर तीन रह गयी है.छह सांसदों के पार्टी में शामिल होने के अवसर पर एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘मैंने ऐसा इसलिए किया ताकि आपके मन में कोई सवाल न रहे. कुछ मीडिया में क्या चल रहा है? ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वकचौरे, संजय दीना पाटिल, संजय बंदू जाधव, संजय देशमुख और नागेश अष्टिकर शामिल हो रहे हैं.उन्होंने कहा कि एक ही संजय तीन बार हैं. हमारे पास तीन संजय हैं. एक चौथे संजय राठौड़ भी हैं. बहुत सारे संजय हैं. इसलिए यह बताने की जरूरत नहीं है कि मैं और किसके बारे में बात कर रहा हूं. चूंकि एक ही संजय तीन बार हैं, इसलिए किसी को गिना नहीं गया है.’शिंदे ने कहा, ‘शिव सेना एक परिवार है. यह सचमुच एक परिवार है. कट्टर शिवसैनिक सांसद असली शिव सेना परिवार में शामिल हो गए हैं, बालासाहेब के विचारों वाले शिव सेना परिवार में. मैं पार्टी में उनका स्वागत करता हूं.उन्होंने कहा कि चार साल पहले, 22 जून 2022 को, हमने शिव सेना का विद्रोह देखा था. तब शुरुआत में 40 विधायक आए थे. उसके बाद, फिर से चौके नहीं, छक्के लगे. छक्कों की झड़ी लग गई.

इससे पहले, 2022 में, हमने शिव सेना पार्टी को बचाने के लिए, धनुष-बाण को बचाने के लिए, बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए विद्रोह किया था. यह दूसरा चरण शुरू हो गया है.हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों के लिए है. यह हिंदुत्व के विचारों के लिए है.उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना अलग ग्रुप बनाया है, और अगर वे इसमें शामिल होते हैं, तो NDA निश्चित रूप से मजबूत होगा, और महाराष्ट्र में महायुति भी मजबूत होगी. महाराष्ट्र में भी बहुत अच्छा काम हो रहा है, और यह इन MPs को अट्रैक्ट कर रहा है. वे मेनस्ट्रीम में शामिल होना चाहते हैं, और हम उनका स्वागत करते हैं.एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, ‘शिव सेना की सोच शिवसैनिक है. इसलिए इन छह सांसदों ने बालासाहेब की शिव सेना, असली शिव सेना में शामिल होने का फैसला किया. कुछ लोग मीडिया में विरोधाभासी और झूठी खबरें और आरोप फैला रहे हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मैं सबकी इज्जत का ख्याल रखूंगा, आपके निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करूंगा, हम एक परिवार की तरह आगे बढ़ेंगे.’शिवसेना के 6 बागी UBT MPs के आज शिंदे कैंप में शामिल होने पर शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है. पीएम मोदी और अमित शाह की लीडरशिप में सेंटर में बहुत अच्छा काम हो रहा है; अगर NDA मजबूत होगा, तो देश भी मजबूत होगा. यह एक डेमोक्रेटिक प्रोसेस है जिसे उन्होंने फॉलो किया है.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *