Blog

नीतीश कुमार जैसा नेता न पैदा हुआ है न होगा,मजबूरी में नहीं अपने मन से छोड़ रहे है सीएम पद-जेडीयू

नीतीश कुमार जैसा नेता न पैदा हुआ है न होगा,मजबूरी में नहीं अपने मन से छोड़ रहे है सीएम पद-जेडीयू
  • PublishedMarch 30, 2026

बिहार में सियासी बदलाव पर विपक्षी दल ये दावा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने ‘मजबूर’ किया, इस वजह से वो राज्यसभा जा रहे हैं. इस बीच चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी(आर) के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि सब इस बात को जानते हैं कि सीएम नीतीश कुमार को कोई मजबूर करके तो निर्णय नहीं करवा सकता. उन्होंने स्वयं इस बार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सार्वजनिक किया. जब विपक्ष इस पर कह रहा है कि किसी और ने कराया तो मुख्यमंत्री आवास से खुद को नामांकन करने गए थे. अपनी समृद्धि यात्रा के सारे मंचों से कहा था कि नए लोगों के साथ बिहार आगे बढ़ेगा जिसमें उनका भी योगदान रहेगा।बिहार विधान परिषद की सदस्यता से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया।

16 मार्च को नीतीश कुमार ने राज्यसभा का चुनाव जीता था. बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय कुमार ने नीतीश कुमार का इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा।जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, “बिहार में न कोई नीतीश कुमार जैसा दूसरा पैदा हुआ है और न कोई दिखाई पड़ रहा है. राजनीति में वे एक मानक के तौर पर जाने जाएंगे. कोई भी व्यक्ति अपनी कुर्सी एक दिन के लिए नहीं छोड़ता है. नीतीश कुमार ने मांझी को अपनी कुर्सी पर बैठाया. उन्होंने 9 महीने के लिए पद छोड़ा था. सभी ने संकल्प लिया था कि ’25 से 30, फिर से नीतीश’, लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति में अपनी मौजूदगी का आश्वासन देकर एमएलसी पद छोड़ा है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि बिहार में न कोई नीतीश कुमार जैसा दूसरा पैदा हुआ है और न कोई दिखाई पड़ रहा है।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *