Blog

आकाश और तेज प्रताप यादव हुए आमने-सामने,अनुष्का यादव के कारण शुरू हुआ फिर से लड़ाई

आकाश और तेज प्रताप यादव हुए आमने-सामने,अनुष्का यादव के कारण शुरू हुआ फिर से लड़ाई
  • PublishedJune 20, 2026

बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पटना के सचिवालय थाना में आकाश यादव, अनुष्का यादव और उनके परिवार के सदस्यों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया है कि सभी नामजद लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी हत्या करवाने की योजना बना रहे हैं. शिकायत में कहा गया है कि, पिछले कुछ समय से उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई, जिसके कारण मेरी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने, ब्लैकमेलिंग करने, झूठे आरोप लगाने और अवैध धन वसूली की साजिश के विरुद्ध मैंने विधिवत कानूनी कार्रवाई की है.तेज प्रताप ने कहा कि, पटना के सचिवालय थाने में संबंधित लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई है और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 308 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. जो लोग झूठ, साजिश और ब्लैकमेलिंग के सहारे किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, वे कानून से बच नहीं पाएंगे.तेज प्रताप ने यह भी दावा किया कि इन लोगों की वजह से ही उन्हें अपने परिवार से अलग-थलग होने जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा.

शिकायत में अनुष्का यादव को भी नामजद किया गया है.तेज प्रताप का आरोप है कि अनुष्का यादव, आकाश यादव और अन्य सहयोगियों ने मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा है. उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहा है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश चल रही है. उन्होंने बिहार सरकार से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. साथ ही कहा है कि वह इस मामले की जांच कराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी अनुरोध करेंगे, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके.फिलहाल पटना के सचिवालय थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि ”आवेदन में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच की जाएगी. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है.”

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *