Blog

इन देशों के साथ बांग्लादेश ने भारत को भी बुलाया,अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में किया आमंत्रित

इन देशों के साथ बांग्लादेश ने भारत को भी बुलाया,अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में किया आमंत्रित
  • PublishedFebruary 2, 2026

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव पर भारत नजर बनाए हुए है. शेख हसीना के पतन के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के रिश्ते बिगड़ गए हैं और भविष्य को रिश्तों के लिए ये चुनाव अहम माने जा रहे हैं. बांग्लादेश ने अपने इस चुनाव में भारत को ऑब्जर्वर के तौर बुलाया है.बांग्लादेश ने अपने आगामी 13वें संसदीय चुनाव और जुलाई नेशनल चार्टर पर होने वाली वोटिंग में भारत को एक इंटरनेशनल ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होने का न्योता दिया है. ये दोनों प्रक्रियाएं 12 फरवरी को होनी है. भारत ने अभी तक अपनी ऑब्ज़र्वर टीम भेजने की पुष्टि नहीं की है, जिससे अभी साफ नहीं है कि भारत इसमें शामिल होगा या नहीं.पड़ोसी देश की इंटरिम सरकार के मुताबिक अब तक 330 इंटरनेशनल ऑब्जर्वर्स ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है. इनमें 6 अंतरराष्ट्रीय संगठन, 16 देश और 32 वैश्विक निकायों के प्रतिनिधि शामिल हैं. पिछले 7 जनवरी 2024 के विवादास्पद आम चुनाव की तुलना में यह संख्या दोगुनी से ज्यादा है.कन्फर्म्ड मिशन में ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC), यूरोपीय संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं.

एशियन नेटवर्क फॉर फ्री इलेक्शन्स (ANFREL) के 28, कॉमनवेल्थ सेक्रेटेरिएट के 25, इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट (IRI) के 7 और नेशनल डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूट (NDI) के 1 सदस्य भी ऑब्जर्वर के तौर पर मौजूद रहेंगे.सीनियर सेक्रेटरी और एसडीजी कोऑर्डिनेटर लामिया मुरशेद ने बताया कि कई देशों ने अभी तक अपने डेलीगेशन की पुष्टि नहीं की है, इसलिए ऑब्जर्वर्स की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, मिस्र, फ्रांस, कुवैत, मोरक्को, नाइजीरिया, रोमानिया समेत कई अन्य देशों को भी न्योता दिया है.लगभग 50 राजनीतिक दलों के 2 हजार उम्मीदवार और स्वतंत्र प्रत्याशी सांसद की 300 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव के साथ-साथ जुलाई नेशनल चार्टर के तहत कार्यकारी अधिकारों पर प्रस्तावित सीमाओं पर जनमत संग्रह भी होगा.

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *