Blog

अमित शाह-और नीतीश कुमार में हुई मुलाकात,महागठबंधन से AD सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेशन

अमित शाह-और नीतीश कुमार में हुई मुलाकात,महागठबंधन से AD सिंह ने राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेशन
  • PublishedMarch 5, 2026

बिहार विधानसभा में विधायकों और मंत्रियों का आना शुरू हो गया है. जीतन नाम मांझी अपने बेटे के साथ विधानसभा पहुंचे. विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. केवल विधायकों और मंत्रियों को ही एंट्री दी जा रही है.जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्ट पर कहा कि नीतीश युग का कभी अंत नहीं हो सकता. उन्होंने नया बिहार बनाया है।

जैसे कर्पुरी ठाकुर और चौधरी चरण सिंह जिंदा है, ऐसे ही युग-युग तक नीतीश कुमार भी याद किए जाएंगे. जाहिर है कि इससे सदन की भी गरिमा बढ़ेगी, बहस का स्तर ऊंचा होगा और यूं भी ख्याति व अच्छे बौद्धिक ज्ञान के चलते उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का पुरस्कार भी मिला था.महागठबंधन से अमरेंद्र धारी सिंह ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन किया. तेजस्वी यादव के साथ प्रस्तावक के तौर पर बसपा विधायक, आईपी गुप्ता और राजद के विधायक थे.अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट से सीधे गए नितिन नबीन के आवास पर गए. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अमित शाह अंदर कमरे में मुलाकात किए. अमित शाह एक अणे मार्ग में नीतीश कुमार से कर मुलाकात रहे हैं. नितिन नबीन, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, संजय सरावगी साथ में मौजूद हैं. इसके बाद नॉमिनेशन के लिए नेता निकले।

Written By
Aagaaz Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *